उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार 12 मार्च को पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित तराई बीज विकास निगम के मैदान में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की पाँचवी पुण्यतिथि पर आयोजित “गौरव सैनिक सम्मान समारोह” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के मुताबिक 60 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों और शहीदों के आश्रितों, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा हो उनको सरकार फ्री में बदरीनाथ धाम की यात्रा कराएंगे।

सीएम ने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार पूर्व सैनिकों की वीरांगनाओं और बेटियों को ड्रोन दीदी योजना के जरिए ड्रोन संचालन का विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का भी प्रयास करेगी। और हाल ही में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाते हुए 50 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए किया गया है। प्रदेश के शहीदों की स्मृति में राजधानी देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि वो खुद भी एक फौजी के बेटे हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं और चुनौतियों को नजदीक से देखा है।

साथ ही उन्होंने  कहा कि हमनें बलिदानियों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित करने का भी निर्णय लिया है। और सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की अवधि को भी 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया है। यही नहीं, हम प्रदेश में बलिदानियों के आश्रितों को नौकरी पूर्व प्रशिक्षण तथा पुत्री विवाह अनुदान जैसी योजनाएँ भी संचालित कर रहे हैं।

पिछला लेख Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर, सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads